Boost for Reddit खास तौर पर Android के लिए तैयार किया गया एक Reddit क्लायंट है, जिसकी मदद से आप Reddit पर ब्राउजिंग के अपने अनुभव को अनुकूलित कर सकते हैं। इसमें उपयोगकर्ता विभिन्न प्रकार के इंटरफेस में से कोई भी एक चुन सकते हैं, जैसे: लिस्ट, गैलरी, कार्ड एवं स्लाइड शो इत्यादि। इसके अलावा, अपने इंटरफ़ेस को बदलने के लिए आप अलग-अलग प्रकार के थीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Boost for Reddit केवल Reddit को एक नये अंदाज से अनुभव करने में ही आपकी मदद नहीं करता है, बल्कि कई अन्य प्रकार की सेवाएँ भी उपलब्ध कराता है। Boost for Reddit का इस्तेमाल करते हुए उपयोगकर्ता कई सुरक्षित विधियों से एक-दूसरे को पहचान सकते हैं, जो कि एक साथ एक से ज्यादा अकाउंट का इस्तेमाल करनेवाले उपयोगकर्ताओं के लिए आवश्यक है, या फिर वे भी जो अपना Android स्मार्टफ़ोन या टैबलेट किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा करते हैं।
Boost for Reddit की मदद से आप छवियों, GIF, उिबमोू, GIFV एवं वीडियो को प्री-व्यू कर देख सकते हैं। इस विकल्प की मदद से अब आपके लिए सबसे लोकप्रिय प्रकाशनों एवं ट्रेंड, जिनमें आम तौर पर काफी छवियाँ और GIF होते हैं, एक त्वरित नजर डालना पहले से काफी आसान हो जाएगा।
इसमें और भी कई बुनियादी सेवाएँ उपलब्ध हैं, जिनका ज़िक्र करना आवश्यक है। इनमें शामिल है Reddit के उपयोगकर्ताओं को संदेश भेजने एवं उनके संदेश प्राप्त करने, स्वचालित छवि पोस्ट करने, एवं किसी टिप्पणी को बंद करने के लिए साइड स्वाइप करने (बैक बटन पर क्लिक करने की बजाय) की सुविधा।
Boost for Reddit सचमुच Android के लिए बना एक बेहतरीन Reddit क्लायंट है, जो आपको अपने Reddit फीड को अनुकूलित करने के लिए ढेर सारे नये विकल्प उपलब्ध कराता है और साथ ही अक्सर Reddit पर सक्रिय रहनेवालों को ढेर सारे अन्य सुविधाजनक टूल भी प्रदान करता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
आधिकारिक ऐप से बेहतर।